9 June – जानें, किन राशि के जातकों को आज रुका धन मिल सकता है

मेष : इस राशि के जातकों का आज सलाह लेकर किया गया निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है। नए वस्त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बनेगी। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है।
वृष : इस राशि के जातकों को आज मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।
मिथुन : इस राशि के जातकों का निवेश संबंधी निर्णय गलत साबित हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों के लिए समय अच्छा है। रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पत्नी का प्रेम व सहयोग मिलेगा।
कर्क : इस राशि के जातक आज संतान की उच्च शिक्षा पर ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। धार्मिक कार्यों पर व्यय हो सकता है। सहकर्मी आपके कार्य में सहयोग करेंगे। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी।
सिंह : इस राशि के जातक आज अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी। परेशानियां और रुकावटें आ सकती है। परंतु आप अपने मनोबल द्वारा उन्हें दूर करने में सक्षम भी रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या : इस राशि के जातकों के शत्रु आज परास्त होंगे। भूमि भवन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। घर के बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा।
तुला : इस राशि के जातकों का मन आज अनुचित कार्यों की ओर भागेगा। उधार लेनदेन से बचें। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। व्यापार में आशातीत लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत उत्तम। व्यवसाय और दांपत्य जीवन में बेहतरीन तालमेल बनाकर चलने से सुकून भरा वातावरण रहेगा।
वृश्चिक : इस राशि के जातक आज कानूनी मसलों में सावधानी रखें। घर में सुख शांति का वातावरण रहेगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। यात्रा के दौरान चोरी दुर्घटना का भय है। व्यवसाय व्यापार में उन्नति होगी।
धनु : इस राशि के जातक आज थोड़ा ध्यान दें कि अधिक खरीदी से वित्तीय स्थिति और बजट गड़बड़ा सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। वरिष्ठों के साथ अच्छे संपर्क से लाभ होगा। वाद विवाद से दूर रहें।
मकर : इस राशि के जातकों के आज नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण के योग हैं। भाइयों व मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आध्यात्म के प्रति रुझान रहेगा। रुका धन मिल सकता है। किसी से महंगा उपचार मिल सकता है।
कुंभ : इस राशि के जातकों का आज नैतिक मूल्यों और आध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। खानपान में अति उत्सुकता के प्रति सतर्क रहें। विद्यार्थी परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। मित्रों की सलाह से काम बनेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
मीन : इस राशि के जातक आज थोड़ा ध्यान दें कि अधिक खरीदी से वित्तीय स्थिति और बजट गड़बड़ा सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। वरिष्ठों के साथ अच्छे संपर्क से लाभ होगा। वाद विवाद से दूर रहें।
यह भी पढ़ें – 8 June – जानें किन राशि के जातकों की आज जीवनसाथी के साथ हो सकती है ‘अनबन’
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है