Astrology

5 June – जानें, किन राशि के जातकों को विचार-विमर्श करने से मिलेगा समस्या का समाधान

मेष : इस राशि के जातकों की आज लाभ में वृद्धि होगी। फालतू खर्च होगा। प्रेम और व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। थोड़े प्रयास से ही काम बनेंगे।

वृष : इस राशि के जातकों की आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। मन परेशान रहेगा। व्‍यापार में सही चलेंगे।

मिथुन : इस राशि के जातकों का आज किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मानसिक बेचैनी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी।

कर्क : इस राशि के जातकों का आज नया कार्य करने का मन बनेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। क्‍या सही, क्‍या गलत ये छोड़ दें। अभी बस शांत रहें।

सिंह : इस राशि के जातक आज निवेश सोच-समझकर करें। संतान पक्ष से चिंता रहेगी। भाइयों और मित्रों के सानिध्‍य से आपका रुका हुआ काम भी चल पड़ेगा।

कन्या : इस राशि के जातकों की आज कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश अभी न करें।

तुला : इस राशि के जातकों के आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु : इस राशि के जातक आज आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। विरोधी परास्त होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

मकर : इस राशि के जातकों का आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। नकारात्मकता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी।

कुंभ : इस राशि के जातकों का आज अचानक से कोई मुश्किल कार्य संपन्न होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। अनदेखी नहीं करें।

मीन : इस राशि के जातकों की आज लंबे समय से चल रही कोई चिंता दूर होगी। घर परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करें। किसी अपने के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। विवाद न करें।

यह भी पढ़ें – 4 June – इन राशि के जातकों को आज फालतू खर्चों पर कंट्रोल करने की है ज़रुरत

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button