28 June – इस राशि के जातक आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें

मेष : इस राशि के जातक आज अपने चारों तरफ़ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा।
वृष : इस राशि के जातकों का सफ़र के लिए आज का दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें।
मिथुन : इस राशि के जातकों के करियर को लेकर यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सफल होने के लिए भावनात्मक रूप से मदद लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कर्क : इस राशि के जातकों का धन संबंधित मामलों के लिए आज का समय अच्छा है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
सिंह : इस राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा उबाऊ हो सकता है, इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके दिन को रोचक बना सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कन्या : इस राशि के जातकों का धन संबंधित मामलों के लिए आज का समय अच्छा है। किसी लॉन्ग टर्म प्लान में निवेश करना फायदे का साबित होगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला : इस राशि के जातक अगर आज ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। अतीत में किया गया काम आज परिणाम और पुरुस्कार लेकर आएगा।
वृश्चिक : इस राशि के जातक अगर वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। अपना ख्याल रखें, तला हुआ खाने से बचें।
धनु : इस राशि के जातक ध्यान दें कि परिवार वालों के साथ आपका रुख़ा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। दफ़्तर में आपको कुछ उबाऊ काम करना पड़ सकता है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें।
मकर : इस राशि के जातक आज होशियारी से निवेश करें। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें।
कुंभ : इस राशि के जातक आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा।
मीन : इस राशि के जातक आज जल्दबाज़ी में निवेश न करें- अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी।
यह भी पढ़ें – 27 June – इस राशि के जातक ध्यान दें कि अनावश्यक उधार भविष्य में बढ़ा सकता है परेशानी
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है