Astrology

21 June – इन राशि के जातक आज अपना वज़न नियंत्रित करने का करेंगे प्रयास

मेष : इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र पर आज कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभाने का मौका मिलेगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विपत्ति के समय आपके साथी के कहे गए शब्द आपको खुश रखेंगे। निजी जिंदगी में दखल करने वाले व्यक्ति से दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृष : इस राशि के जातकों के करियर को लेकर दिन आज अच्छा रहेगा। धन से संबंधित चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। स्वस्थ जीवनशैली के चलते अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके विचारों की तारीफ करेंगे।

मिथुन : इस राशि के जातक आज सेहत को लेकर खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। करियर को लेकर संतुष्ठ महसूस करेंगे। परिवार के लोग आपके विचारों को सपोर्ट करेंगे। रहने के लिए उचित घर की व्यवस्था करने में कामियाब होंगे। दूसरों की मदद करने की आपकी आदत की सभी तारीफ करेंगे।

कर्क : इस राशि के जातक छात्र आज पढ़ाई में रुचि खो सकते हैं। निवेश की दृष्टि से दिन शुभ है। सामाजिक स्थिति को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल समय है। समझदारी से काम लें। शांत व्यवहार रखें और अच्छी भावना के साथ अपने व्यवहार को संभालें। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

सिंह : इस राशि के जातकों की आज कार्यक्षेत्र पर कोई लाभ उठाने की कोशिश करेगा। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। किसी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। कोई आपके साथ दोस्ती बढ़ाने की कोशिश कर सकता है। पढ़ाई में कोई अच्छा मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कन्या : इस राशि के जातकों के आज कार्यस्थल पर सफ़लता प्राप्ति का पूर्ण योग है। किए गए कामों की प्रशंसा होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, किंतु आर्थिक मामलों में बड़ो का सहयोग लेना उचित रहेगा। अनावश्यक खर्चें सामने आ सकते हैं, उन पर नियंत्रण रखें। आप धर्म या समाज के कामों से जुड़ेंगे।

तुला : इस राशि के जातकों के आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर किए गए आपके प्रयासों से सफल परिणाम मिलेंगे। परिवार में किसी सदस्य की मदद करने की सभी आपकी सराहना करेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक : इस राशि के ऐसे जातक जो आज नई नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। वज़न नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे। घर पर किसी समारोह का आयोजन करने की सोच सकते हैं।

धनु : इस राशि के जातक आज अपने भविष्य और स्वास्थ्य के बारे में अधिक जिज्ञासु रहेंगे और उचित लोगों के साथ परामर्श करेंगे। प्रचुर आर्थिक लाभ की संभावना है। आज आपके शुभचिंतक आपके भविष्य के बारे में आशंकित और चिंतित रहेंगे।

मकर : इस राशि के जातकों की आज चिकित्सा और व्यर्थ के खर्चों में वृद्धि से चिंताए बढ़ सकती हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का सबब बन सकता है। आपके दुश्मन आपके खिलाफ गुप्त रूप से काम कर सकते हैं और आपको परेशानी दे सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में बेकार की यात्राओं से बचें और घर परिवार का ध्यान रखें।

कुंभ : इस राशि के जातक आज पढ़ाई में अति आत्मविश्वास से बचें। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को करने में कामियाब होंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

मीन : इस राशि के जातक आज गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर कुछ अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। स्पोर्टस में दिलचस्पी के चलते सेहत अच्छी रहेगी।

यह भी पढ़ें – 20 June – जानें, किस राशि के जातक आज आर्थिक लेन-देन में फंसने से रहें सावधान

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button