20 June – जानें, किस राशि के जातक आज आर्थिक लेन-देन में फंसने से रहें सावधान

मेष : इस राशि के जातकों को आज मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा सुकून देगी। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत जरूर रंग लाएगी। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृष : इस राशि के जातक आज किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं। मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए।
मिथुन : इस राशि के जातक आज जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। आपकी कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होगी।
कर्क : इस राशि के जातकों को आज धन लाभ के योग हैं। प्रसन्नता रहेगी। जो लोग घर से बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे।
सिंह : इस राशि के जातक अपने नकारात्मक रवैये के चलते प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को खत्म कर दिया है।
कन्या : इस राशि के जातकों की आज आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है।
तुला : इस राशि के जातक आज व्यस्तता के चलते स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। पैसा सोच-समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है और तरक्की होती साफ नजर आ रही है।
वृश्चिक : इस राशि के जातक आज विवाद को बढ़ावा न दें। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
धनु : इस राशि के जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। जो लोग विदेश में व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं।
मकर : इस राशि के जातक आज लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बेचैनी रहेगी। जीवन में प्रेम के रूप में आशा की नई किरण आएगी। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज्यादा ही ऊंचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आए, तो निराश ना हों।
कुंभ : इस राशि के जातकों के रुके कामों में आज गति आएगी। बाहरी स्रोतों से चल रही व्यावसायिक बातचीत का आज उत्तम परिणाम सामने आएगा। साथ ही कुछ समय से चल रहे उतार-चढ़ाव में ठहराव आएगा।
मीन : इस राशि के जातक आज बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। कहीं पूंजी निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो तुरंत कर दीजिए। भाइयों अथवा निकट संबंधी के साथ कुछ लाभकारी योजनाओं पर विचार विमर्श होगा।
यह भी पढ़ें – अगर शादी वाले दिन दाढ़ी में आया Dulha तो नहीं होगी शादी,19 गांवों के लिए जारी हुआ फ़रमान
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है