Astrology

13 June – जानें, किन राशि के जातक आज अधिक वाद-विवाद में न उलझें

मेष : इस राशि के जातकों की धनहानि संभव है। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। कारोबार से लाभ बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी।

वृष : इस राशि के जातकों के आज के दिन आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज भोजन में अनियमितता न रखें। छात्रों को करियर में अच्छे मौके मिलेंगे।

मिथुन : इस राशि के जातक आज थोड़ा सावधान रहें, किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। घर में सुखद वातावरण बना रहेगा।

कर्क : इस राशि के जातकों को हालात के आगे हिम्मत हारने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है क्योंकि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। यह मान कर चलिए कि यह समय पूर्ण रूप से आपके के लिए है बस आपको अपना अच्छा प्रदर्शन प्रत्येक क्षेत्र में देना होगा ताकि आप उसके परिणामस्वरूप प्राप्त हुए हर सुख को अच्छे से भोग सके और जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा।

सिंह : इस राशि के जातकों का आज किसी काम को करने के लिए हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे। आज अधिक वाद-विवाद में नहीं उलझें और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों। व्यापार में धन लाभ होने के आसार भी नजर आ रहे हैं।

कन्या : इस राशि के जातकों को आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: असावधानी न बरतें। आज हौसला बुलंद रहेगा, कारोबार में लाभ के मौके मिलेंगे, लेकिन वाद-विवाद में उलझने से बचें।

तुला : इस राशि के जातक आज कुछ नए काम करने का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। कोशिश करें कि सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें। आपके रूखे व्यवहार के चलते जीवनसाथी के साथ थोड़े मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों में अकारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बेचैनी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। एकाग्रता की कमी होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।

धनु : इस राशि के जातकों में शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है। बिज़नेस ठीक चलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। बेवजह गुस्सा करने से बचें। बाहर का खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए इससे परहेज़ करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर : इस राशि के जातकों का काफी समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

कुंभ : इस राशि के जातकों को किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। शारी‍रिक कष्ट के योग हैं, सावधानी बरतें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विद्यार्थी अपने कार्य एकाग्रता से कर पाएंगे। अध्ययन में मन लगेगा।

मीन : इस राशि के जातकों को लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु पस्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नजरअंदाज न करें। चोट व रोग से बचें। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें – अपने बच्चों को Bread खिलाने से पहले जान लीजिए ये ज़रूरी बात

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button